परसुडीह में अपराधियों ने गोली मारकर रवि यादव को किया जख्मी, स्थिति गंभीर



जमशेदपुर । परसुडीह थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद है। जहां मंगलवार सरेशाम अपराधियों ने रवि यादव नामक युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल रवि को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया वहां से बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि रवि हाल ही में मारपीट के एक मामले में जेल से बाहर आया है। घटना स्थल से पुलिस ने चार राउंड खोखा बरामद किया है।
बताया जाता है कि दो अलग-अलग हथियार से गोली चलाई गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि रवि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं का करीबी है, जबकि उसके पिता जनता दल यूनाइटेड के नेता है। यह राजनीतिक रंजिश है या पुरानी दुश्मनी फिलहाल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई हैव