सोनारी में नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल



जमशेदपुर : सोनारी में एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में बच्ची की मां ने सोनारी थाना में अशोक कुमार उपाध्याय के खिलाफ यौन शोषण और दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
महिला ने बताया कि वह अशोक कुमार उपाध्याय के आउट हाउस में रहती है और घरों में झाड़ू पोछा का काम करती है। उनकी एक बच्ची 11 साल 8 महीना की है जो उनके साथ रहती है। यह घटना विगत 27 जुलाई 2025 की सुबह 10:30 बजे की है। जब वह घर लौटी तो देखा कि उसकी बेटी की पेंट उपाध्याय घुटने तक खोल दिए थे और खुद में नंगे थ बेटी गिड़गिड़ा रही थी और बोल रही थी कि नहीं अंकल ऐसा मत कीजिएव जब उपाध्याय उसको घर में घुसते देखे तो वह अपना पैंट पहने और रूम से बाहर निकल गया। उस समय उनकी बेटी ने बताया कि अंकल उसके साथ जनवरी 2025 से लेकर जून 2025 तक 6/7 बार दुष्कर्म किया। वह बोलते थे कि तुम्हारा वीडियो बना लिए हैं किसी को बोलोगी तो इसको वायरल कर देंगे। बेटी डर के मारे इस बात को अपनी मां को नहीं बताई। क्योंकि उपाध्याय की धमकी से डरी हुई थी।