पूर्व सैनिक समाज कल्याण संघ में कर्नल आरपी सिंह सिंह ने किया झंडा तोलन



आदित्यपुर : पूर्व सैनिक समाज कल्याण संघ द्वारा अपने कार्यालय भाटिया बस्ती, आदित्यपुर में 79वा स्वतन्त्रता दिवस समारोह धूम धाम से मनाया गया । 79वा स्वतन्त्रता दिवस समारोह में सैनिकों के पराक्रम, उनके हौसले, और देश के प्रति उनकी कुर्बानी के ऊपर परिचर्चा हुई। स्वतन्त्रता दिवस के शुभावशर पर हर घर तिरंगा के अंर्तगत, हर पूर्व सैनिक और अन्य सदस्यगण अपने घर में तिरंगा लहराये। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर, शहीदों को पुष्प अर्पण किया जाएगा। देश के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और जिन सैन्य जवानों ने देश की सुरक्षा करते हुए अपने जान की निछावर कर दी उनहे याद किया गया। ११ बजे अध्यक्ष कर्नल आर पी सिंह द्वारा झंडात्तोलन किया गया एवं राष्ट्र गान हुआ। देश में चल रहे वर्तमान स्थितियों, शरहद पर चल रहे आतंकवाद , उसके उपर्युक्त सुरक्षा और उसमें सैनिकों, पूर्व सैनिकों द्वारा देश के विकास हित कार्यों में सकारत्मक योगदान की चर्चा हुई। सभी पूर्व सैनिक अपने अनुभव एक दूसरे के साथ शेयर किए। तत्पश्चात मिठाई वितरण कर समारोह की समाप्ति हुई। समारोह को सफल बनाने में पूर्व सैनिक बीरबल सिंह, राजेश ठाकुर, गनपत, बीरेंद्र प्रसाद, गुरुदेव पंडित, जे बी सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, योगेंद्र यादव, राम जनम तिवारी, डी के गोस्वामी, अजय पांडे , राजेश श्रीवास्तव, जे लाल, आर के सिंह, मुक्ति नाथ पांडे, एम एम सिंह, अभय पांडे, कप्तान ए के पाण्डेय, के सुंडी,बेबी सुंडी, भागवत सिंह , राम अयोध्या सिंह, यू सिंह, अशोक कुमार यादव के साथ बड़े संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया।
कर्नल आर पी सिंह, पूर्व निदेशक, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार , प्रशासनिक कमांडेंट, आर्मी कैंप सोनारी सह अध्यक्ष- पूर्व सैनिक समाज कल्याण संघ झारखंड एवं अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज, सरायकेला खरसावां।