


तिलक कुमार वर्मा
चाईबासा : आगामी 08 सितम्बर को गुवा में आयोजित होने वाले शहीद दिवस एवं झारखंड राज्य निर्माता व दिशूम गुरु शिबू सोरेन की “अंतिम जोहार यात्रा” कार्यक्रम की तैयारी को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की विशेष बैठक गुवा डी.बी. में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं “अंतिम जोहार यात्रा” की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला स्तरीय तैयारी समिति का गठन किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, विकास गुप्ता, अशोक दास, प्रेम मुंडरी, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंकु, व्यवसाय मोर्चा अध्यक्ष प्रेम गुप्ता, संगठन सचिव वृन्दावन गोप सहित कई प्रखंड अध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल किए गए। जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि गुवा गोलीकांड में शहीद परिवारों एवं कार्यकर्ताओं को सुरक्षित शहीद स्थल तक पहुंचाना झामुमो कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धांजलि सभा में नोवामुंडी, जगन्नाथपुर प्रखंड और आसपास की ग्रामीण जनता की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झामुमो कार्यकर्ता जोश और उत्साह के साथ वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, प्रेम मुंडरी, अशोक दास, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी सहित विभिन्न मोर्चों और प्रखंडों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।