सैल्यूट तिरंगा ने राजेश शुक्ल को झारखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया


जमशेदपुर : अखिल भारतीय सैल्यूट तिरंगा ने आज जमशेदपुर के माइकल जान ऑडिटोरियम में झारखंड गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल को झारखंड में पिछले 3 दशक से झारखंड के अधिवक्ताओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी और मूर्त रूप देने और लोकहित के कार्यो में सराहनीय भूमिका अदा करने के लिए झारखंड गौरव सम्मान और अधिवक्ता रत्न सम्मान से सम्मानित किया l
समारोह में झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ यदुनाथ पांडेय
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय और सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश झा ने संयुक्त रूप से श्री शुक्ल को यह सम्मान दिया l
पूर्व सांसद और प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ यदुनाथ पांडेय ने कहा कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल झारखंड के अधिवक्ताओं के गौरव है तथा झारखंड के अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं के लिए श्री शुक्ल ने जो कार्य किया , वह बेजोड़ और बेमिसाल है l वही राजनीतिक क्षेत्र में भी श्री शुक्ल ने असंख्य लोकहित के कार्य किए हैं जिसकी जितनी सराहना की जाय कम होंगा l
श्री शुक्ल ने कहा कि मेरा सम्मान झारखंड के समस्त अधिवक्ताओं का सम्मान है यह उनको समर्पित है l उनका साथ मेरा सबसे बड़ा संबल है l