एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन सहित 3 नक्सली पुलिस मुठभेड़ में ढेर


हजारीबाग : सोमवार की सुबह करीब 6 बजे, हजारीबाग के गीरहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनतीतरी जंगली क्षेत्र में
( बोकारो एवं गिरिडीह का सीमावर्ती क्षेत्र )
COBRA ,और Giridih / Hazaribag Police की संयुक्त टीम के साथ
भाकपा (माओवादी) के
एक करोड़ इनामी सहदेव सोरेन के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुआ।
मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को एक करोड़ इनामी सहदेव सोरेन एवं अन्य दो नक्सलियों का शव बरामद हुआ है। सर्च अभियान जारी है ।
भाकपा (माओवादी) के सेन्ट्रल कमिटी में शामिल कुख्यात 1 करोड़ के ईनामी नक्सली अनुज उर्फ सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश उर्फ अमलेश पर झारखण्ड पुलिस के द्वारा एक करोड़ का इनाम घोषित किया गया था।
जुलाई 2025 से पहले उसपर 25 लाख रुपये का इनाम था, लेकिन जुलाई महीने के बाद सहदेव सोरेन को केंद्रीय कमेटी का सदस्य बनाए जाने के बाद इनाम की राशि में चार गुना से अधिक की वृद्धि की गई थी और वर्तमान में उस पर झारखंड में एक करोड़ के इनामी था।
नक्सली मुक्त झारखंड बनने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान में एक करोड़ के इनामी कुख्यात नक्सली, सहदेव सोरेन सहित दो अन्य नक्सलियों के मुठभेड़ में ढेर किया जाना, झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता है।
मुठभेड़ के बाद मारे गए नक्सलियों के पास से 3- AK-47 हथियार भी बरामद …..
(1) केंद्रीय कमेटी मेंबर सदस्य एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन ….
(2) 25 लाख के ईनामी स्पेशल एरिया कमेटी का मेंबर रघुनाथ हेंब्रम,..
(3) 10 लाख के ईनामी बीरसेन गंझू