उलीडीह में अपराधियों ने बंटी को गोली मारी, गंभीर हालत में रांची रिम्स रेफर


जमशेदपुर । अपराधियों ने गोली मारकर बंटी नामक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बीती रात की हैं। घटना मानगो के उलीडीह थाना अंतर्गत जगदंबा होटल के पास की है। अपराधियों ने बंटी गोली मारकर हत्या का प्रयास किया।
गोली सीधे बंटी के सीने में लगी और वही फंस गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को टीएमएच पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए तुरंत रांची के रिम्स रेफर कर दिया मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल बंटी लक्ष्मणनगर, सुभाष कॉलोनी, डिमना रोड का निवासी है। सागर नामक युवक पर फायरिंग का आरोप लगाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना अचानक हुई और गोली चलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग इधर- उधर भागने लगे और स्थानीय स्तर पर दहशत का माहौल बन गया। पुलिस को सूचना मिलते ही उलीडीह थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस की गश्ती व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही हैव फिलहाल पुलिस ने आरोपी सागर की तलाश तेज कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा हैव लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाओं ने जमशेदपुर के लोगों को असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर कर दिया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर अपराधियों पर लगाम कसने में पुलिस नाकाम क्यों साबित हो रही है।