FeatureJamshedpurJharkhand

15 अलग अलग क्षेत्रों के लोगो कोसैल्यूट तिरंगा ने झारखंड गौरव सम्मान से किया सम्मानित 

----Advertisement----
Advertisement
----Advertisement----
Advertisement

जमशेदपुर : सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी के द्वारा माइकल जॉन ऑडिटोरियम में झारखंड गौरव सम्मान 2025 का आयोजन किया। जिसमें विविध क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले प्रतिभावान एवं शहर के गौरव सेनानियों के सम्मान का कार्यक्रम रखा गया था। जिसके मुख्य अतिथि माननीय सरयू राय एवम उद्घाटन कर्ता सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश झा , मुख्य वक्ता यदुनाथ पाण्डे ,विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री नवीन कुमार,एवम विकसित भारत अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक भरथुआर ,सम्मानित अथिति प्रमोद मिश्रा,रंजन चौधरी थे ।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं दीप प्रज्ववलन कर किया गया साथ ही कई देश भक्ति गीत संगीत का कार्यकर्म किया गया ।आज जिन प्रतिभावान का सम्मान हुआ उनमें हजारी बाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय पद्मश्री चामी मुर्मू

पूर्व डी एस पी कमल किशोर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शुक्ला पत्रकार अनूप सिन्हा समाजसेवी प्रीति सिन्हा डॉ संजय गिरी समाजसेवी विकास सिंह अनीता गाड़ी मोहम्मद मोजमिल

समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले अनुराग पाठक एवं समीर अंसारी को शॉल प्रशस्ति चिन्ह प्रमाण पत्र एवं बुके देकर झारखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। जबकि पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के सक्रिय सदस्यों में सुशील कुमार सिंह दिनेश सिंह कोमल दुबे बरमेश्वर पांडेय राजीव रंजन सतेंदर सिंह भोला सिंह पंकज सिंह अजय सिंह प्रमोद दास शेख अनवर राजेश कुमार जावेद हुसैन हँसराज सिंह भरत पोद्दार समेत पचास सैनिक सम्मानित हुवे। विविध संस्था के टीम लीडर्स को भी सम्मानित किया गया। प्रोग्राम का संचालन धुरंधर त्रिपाठी एवं रूपाली ने किया। कार्यकर्म को सफल बनाने में अरूप मजूमदार,रानी,विजय सहाय, करण पाठक,रंजीत झा, वेद प्रकाश तिवारी,विनोद रवानी, मोनू, संजीत,मनोज श्रीवास्तव आदि का रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button