सूरज मुखी बने कांग्रेस के कोढ़ा विधानसभा चुनाव प्रभारी



चाईबासा/रांची। कांग्रेस पार्टी ने झारखंड के युवा नेता सूरज मुखी को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें बिहार के कटिहार जिला अंतर्गत कोढ़ा विधानसभा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता को देखते हुए पहले ही झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने सूरज मुखी को अनुसूचित जाति विभाग, कोल्हान प्रमंडल (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां) का प्रभारी मनोनीत किया था।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, सूरज मुखी के संगठनात्मक कौशल और सक्रियता को देखते हुए उन्हें अब बिहार में चुनावी रणनीति को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और कांग्रेसजनों ने इसे संगठन को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम बताया है।