सुखपुरा रत्न सम्मान लेकर शहर लौटे सुशील कुमार सिंह का टाटानगर रेलवे स्टेशन पूर्व सैनिक साथियों ने किया जोरदार स्वागत



पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के जिला इकाई के प्रतिनिधियों ने जिला सचिव दिनेश सिंह जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर कमल शुक्ला के मार्गदर्शन ने हरेन्दू शर्मा के कुशल नेतृत्व में परिषद के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश के बागी बलिया जिला अंतर्गत सुखपुरा गाँव 1942 के वीर शहीदों के सम्मान में आयोजित शहीद दिवस के कार्यक्रम में सुखपुरा रत्न सम्मान 2025 प्रदान किया गया। यह सम्मान सेवानिवृत्ति के बाद सैनिक परिवार की देख रेख सिविल समाज के विभिन्न गतिविधियों में उनकी सक्रियता को देखते हुवे प्रदान किया गया। इससे जमशेदपुर ही नही बल्कि झारखंड प्रदेश में रहने वाले हर पूर्व सैनिक गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। आज जमशेदपुर उनके आगमन पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम का एक प्रतिनिधिमंडल ने टाटा नगर रेलवे स्टेशन पर शॉल बुके देकर स्वागत एवं खुशी के लड्डु बांटे गए।सुशील कुमार सिंह ने यह सम्मान अपने हर सहयोगी साथियों को समर्पित करते हुवे कहा कि आप सबके तन मन और धन के सहयोग से ही निरन्तर कुछ न कुछ सेवा कार्य समाज में चलता रहता है। जिसकी चर्चा शहर राज्य और देश स्तर पर होता रहता है। जिसके प्रतिफल यह सम्मान हमें प्राप्त हुआ। मैं कोई सम्मान पाने के लिए सेवा नही करते बल्कि हमारा स्वभाव है कि हम सैनिक परिवार एवं सिविल समाज कुछ करने का निरन्तर अपने सामर्थ्य के अनुसार प्रयास करते हैं और जब लोगों को मदद मिलता है। तो खुद के मन में काफी सुखद अनुभव होता है। यह सुख पैसे से नही खरीदा जा सकता।
सम्मान के लिए अपने ग्राम वासी समाजसेवी उमेश सिंह ग्राम प्रधान अभिमन्यु चौहान एवं स्वतंत्रता शहीद स्मारक संस्थान के पदाधिकारियों का भी आभार ब्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अनुज सिंह जावेद हुसैन प्रमोद कुमार सतनाम सिंह एवं ईश्वर चंद्र शर्मा शामिल थे।