टाटा पिगमेंटस कंपनी में बोनस समझोता सम्पन्न


जमशेदपुर : टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन और टाटा पिगमेंट्स मैनेजमेंट ने वार्षिक बोनस 2024-2025 का सौहार्दपूर्ण समझौता किया। इस समझौते के तहत कुल 47 लाख 50 हज़ार रुपये की राशि बोनस के रूप में कर्मचारियों के बीच वितरित की जाएगी।
मैनेजमेंट की ओर से टाटा पिगमेंट्स के प्रबंध निदेशक श्री अनिल कुमार सिंह हरषाना, मुख्य कारखाना प्रबंधक के एम महाराजा , प्रमुख वितीय अधिकारी श्री दिनेश अग्रवाल, मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी अंकिता केविन नटाल और अतुल कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किए तथा यूनियन की ओर से यूनियन अध्यक्ष श्री विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष श्री कुलबीर सिंह, श्री सत्यानारायण रॉव, सह सचिव श्री कमलेश कुमार शर्मा, अनिल प्रसाद, कोषाध्यक्ष श्री भुनेश्वर राम और श्रीमती पायो ने हस्ताक्षर किये।
इसमे कर्मचारियों को अधिकतम 71069 रुपये और न्यूनतम 56058 रुपये प्राप्त होंगे।
इस तरह लोगो को लगभग 17.44 प्रतिशत की राशि मिलेगी।
बोनस की राशि कर्मचारियों के खाते में 16 सितंबर तक पहुंच जाएगी।
यह राशि 95 लोगों के बीच वितरित की जाएगी।