विधायक जयराम महतो का चाईबासा कार्यक्रम आज स्थगित, 8 सितंबर को गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने बाद चाईबासा परिषदन में होगा आयोजित



तिलक कुमार वर्मा/चाईबासा। शनिवार को डुमरी विधायक सह जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) सुप्रीमो जयराम महतो शनिवार को उड़ीसा कार्यक्रम सम्पन्न कर चाईबासा पहुंचे। यहां रविवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के पार्टी में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन विधायक की व्यस्तता के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। विधायक जयराम महतो ने बताया कि रविवार को उनका जमशेदपुर में पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम है, जिसके चलते चाईबासा का कार्यक्रम फिलहाल टल गया है। उन्होंने कहा कि अब 8 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम के गुवा गोलीकांड में शहीद हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद परिषदन मैदान में कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का दामन थामेंगे। विधायक जयराम महतो ने कहा कि जिले में पार्टी निरंतर सक्रिय है और इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। आने वाले नगर निकाय चुनावों में भी पार्टी मजबूती से उतरने की तैयारी कर रही है।जेएलकेएम के जिला अध्यक्ष करण महतो ने बताया कि 8 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और भारी संख्या में लोग जुड़ेंगे है।